आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस प्रतिरोधी संगठन का कहना है कि अगर अमरीका ने पड़ोसी देश सीरिया की तरह इराक़ में भी हवाई हमले किए तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
इराक़ी हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के एक सीनियर अधिकारी अली अल-असकरी ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमरीका ने इराक़ में आंतकवाद विरोधी गुटों के ठिकानों को निशाना बनाया, तो वे सीधे अमरीकी ठिकानों पर हमला करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर यह बात ज़ोर देकर कह रहे हैं कि अगर अमरीका ने हमारे प्रतिरोधी लड़ाकों पर हमले जैसी कोई बेवक़ूफ़ी की तो कतायब पूरे क्षेत्र में सीधे अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ग़ौरतलब है कि अमरीका ने गुरुवार की रात, सीरिया में प्रतिरोधी गुटों के कई ठिकानों पर बमबारी की थी। अमरीकी सेना ने सीरिया में प्रतिरोधी गुटों के ड्रोन हमले में अपने एक कंट्रेक्टर की मौत का आरोप लगाते हुए यह हमला किया था। हालांकि अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति इस देश में पूर्ण रूप से ग़ैर-क़ानूनी है, जिसकी दमिश्क़ ने संयुक्त राष्ट्र संघ में शिकायत भी की है।
342/