25 मार्च 2023 - 09:44
ईरान पर पाबंदियां लगा कर जो हम चाहते थे वह हासिल नहीं हुआ।

ईरान के खिलाफ ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय पाबंदियां लगाने में सबसे अहम् भूमिका निभाने वाली जैनेट येलेन से पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान के खिलाफ पाबंदियां लगाने के बाद कुछ हासिल हुआ क्या ईरान की नीतियां वैसी हुई जैसे वाशिंगटन चाहता है ? इस सवाल के जवाब में जैनेट ने कहा कि हम जो चाहते थे हमे वह हासिल नहीं हुआ, हम जो पसंद करते हैं उसका बहुत मामूली सा हमे मिलता हुआ महसूस हो रहा है।

अमेरिका के ट्रेज़री सचिव जैनेट येलेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका को मिल रही नाकामियों का ऐतेराफ़ करते हुए कहा है कि हमे ईरान के खिलाफ जैसी सफलता की उम्मीद थी वह बिल्कुल भी नहीं मिली है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ पाबंदियों को और कड़ा कर सकें लेकिन हमे यह बात मानने में कोई संकोच नहीं है कि ईरान के खिलाफ लगाए गए हमारे ज़्यादातर प्रतिबंध कामयाब नहीं हुए और हमे उम्मीद के मुताबिक़ कामयाबी नहीं मिली। इन पाबंदियों का ईरान पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ा। और उसकी नीतियों में हमारे हिसाब से कोई भी बदलाव नहीं आया। 

अमेरिकी कांग्रेस में बोलते हुए अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि बाइडन सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है कि इन पाबंदियों को प्रभावी बनाने के लिए कोई समाधान किया जा सके और ईरान के खिलाफ पाबंदियों को और सख्त किया जा सके। ईरान के खिलाफ ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय पाबंदियां लगाने में सबसे अहम् भूमिका निभाने वाली जैनेट येलेन से पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान के खिलाफ पाबंदियां लगाने के बाद कुछ हासिल हुआ क्या ईरान की नीतियां वैसी हुई जैसे वाशिंगटन चाहता है ? इस सवाल के जवाब में जैनेट ने कहा कि हम जो चाहते थे हमे वह हासिल नहीं हुआ, हम जो पसंद करते हैं उसका बहुत मामूली सा हमे मिलता हुआ महसूस हो रहा है। 

बता दें कि इस से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था कि हम अपने साथी देशों के साथ मिलकर ईरान का मुक़ाबला करने के लिए एकजुट हो रहे हैं हम ईरान पर पाबंदियां कड़ी करते हुए इलाक़े में संघर्ष और यमन जंग की समाप्ति के साथ ईरान के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे। 

ईरान और ईरान की ड्रोन इंडस्ट्री से जुड़े 7 लोगों और संस्थाओं पर पाबंदी लगाने की खबर की ओर इशारा करते हुए ब्लिंकेन ने दावा करते हुए कहा कि ईरान की ड्रोन तकनीक के कारण पश्चिमी एशिया में संकट गहरा रहा है और यह इलाक़ा अस्थिर हो रहा है। 


ग़ौर तलब है कि इस से पहले अमेरिकी कांग्रेस के रिसर्च सेंटर ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि सीमित सैन्य उपाय,अनगिनत पाबंदियों और डिप्लोमेटिक एक्टिविटीज़ के बाद भी वाशिंगटन को ईरान के मुक़ाबले नाकामी का मुंह देखना पड़ा है।