24 मार्च 2023 - 12:31
इस्राईल में बढ़ती मूर्ख नेताओं की संख्या, इस अवैध शासन का अंत निकट हैः हिज़बुल्लाह महासचिव

अवैध ज़ायोनी शासन द्वारा एक बार फिर लेबनान के ख़िलाफ़ हमले की दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए हिज़बुल्लाह के महासचिव ने कहा कि लेबनान पर हमला करने का सपना देखने वाले यह जान लें कि प्रतिरोध के जियाले किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने प्रतिरोध के योद्धा हुसैन अलशामी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी इलाक़े में हालिया दिनों में घटने वाली घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन इलाक़ों में जिस तरह की कार्यवाहियां हुई हैं उससे दुश्मन की आंखे फटी की फटी रह गईं हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बहुत सारे लोगों ने हिज़बुल्लाह की चुप्पी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हिज़बुल्लाह की चुप्पी भी दुश्मन को डराती है, यह मनोवैज्ञानिक युद्ध के अनुरूप है। नसरल्लाह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दुश्मन लेबनान के साथ युद्ध से डरता है और उसके द्वारा दी जाने वाली धमकियां उसके विनाश का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह बता देना चाहता हूं कि प्रतिरोध अपने वादे का पक्का है, कभी भी अपनी बात से पीछे हटने वाला नहीं है। अगर किसी ने भी लेबनान की ओर आंख उठाकर देखा, तो प्रतिरोध के जियाले उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हिज़बुल्लाह के महासचिव ने इस्राईल में जारी संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस अवैध ज़ायोनी शासन के इतिहास में अबतक इतना खोखलापन,  संकट, अराजकता, आंतरिक कलह, निराशा और अविश्वास कभी नहीं हुआ। सैयद हसन नसरुल्लाह ने ज़ायोनी मंत्री द्वारा दिए गए उस बयान की ओर भी इशारा किया कि जिसमें उसने कहा था कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का कोई वजूद नहीं है, कहा कि जब ज़ायोनी नेताओं में ऐसे-ऐसे मूर्ख पैदा होना शुरु हो गए हैं, तो हमको यह जान लेना चाहिए कि अब इस शासन का अंत निकट है। हिज़बुल्लाह के महासचिव लेबनान की आर्थिक स्थिति का उल्लेख किया और देश की राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि आर्थिक संकट के हल के लिए वार्ता की मेज़ पर एकजुट होकर बैठे ताकि इसका समाधान निकाला जा सके। नसरल्लाह ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने वाले कारकों में से एक निवेश का आकर्षण है, चीन लेबनान में निवेश करने के लिए तैयार है और निस्संदेह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। (RZ)

342/