उदै अब्दुलहादी ने सोमवार को कहा कि यह बात किसी से भी ठकी छिपी नहीं है कि दाइश और अलक़ाएदा जैसे अन्तर्राष्ट्रीय आतंकी गुटों के बनाने में अमरीका की गुप्तचर सेवाओं की भूमिका रही है। इस बात को कुछ अमरीकी नेताओं ने स्वीकार भी किया है।
उनका कहना था कि अमरीका की इच्छा नहीं है कि इराक़ से दाइश का सफाया हो जाए।इसीलिए वह सीरिया के अलहूल में मौजूद विभिन्न नागरिकता वाले आतंकी तत्वों का समर्थन करता है। यह काम इसलिए किया जा रहा है ताकि मौक़ा पड़ने पर अपने हितों को साधने और क्षेत्र को अशांत करने के लिए इन आतंकी तत्वों का प्रयोग किया जा सके।
अलफ़त्ह गठबंधन के नेता उदै अब्दुलहादी ने बताया कि अमरीका तीन प्रकार से दाइश का समर्थन करता है। एक तो यह कि छिपकर उसका आर्थिक समर्थन करता रहता है। दूसरे यह कि दाइश के आतंकियों के अधिकार में वह उनकी ज़रूरत की जानकारियां पहुंचवा देता है। अमरीका द्वारा आतंकवी गुट दाइश की सहायता करने का तीसरा रास्ता यह है कि वह इन आतंकियों को सीरिया से इराक़ स्थानांतरित करता रहता है।
उनका कहना था कि इन बातों से पता चलता है कि अमरीका कभी भी इराक़ में शांति एवं स्थिरता का इच्छुक नहीं है। इसी के साथ आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का अमरीकी दावा पूरी तरह से निराधार है।
342/