मेन्हटन के अभियोक्ता एल्वित बराक ने ट्रम्प से मांग की है कि वे अदालत में आकर गवाही दें।
अमरीका के 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोर्न स्टार से अपने अफेयर को छिपाने के लिए उसे बहुत पैसे दिये थे। कई वर्षों से इस मामले की जांच चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में ट्रम्प को 21 मार्च को गिरफ़्तार किया जा सकता है।
स्वयं को गिरफ़्तारी से बचाने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने समर्थकों से सड़को पर निकलकर प्रदर्शन करने की मांग की है। उनका कहना है कि आप लोग मेरी गिरफ़्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन कीजिए। ट्रम्प पर एक पोर्न स्टान के साथ अपने संबन्धों को छिपाने का आरोप है। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स के साथ अपने संबन्धों को छिपाने के लिए उसको काफ़ी पैसा दिया था। इस बात को यह महिला स्वीकार भी कर चुकी है।
अब ट्रम्प यह कह रह है कि मेरा उसके साथ कोई भी संबन्ध नहीं था और यह मामला राजनीति से प्रेरित है। इससे पहले भी अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प, अपने समर्थकों से 2021 के चुनाव परिणामों का विरोध करने को कहा था। इन चुनावों में वे हार गए थे। बाद में ट्रम्प के समर्थकों ने अमरीकी संसंद पर हमला कर दिया था।
342/