17 मार्च 2023 - 22:07
ईरान के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने के कन्द्र में बदल चुकी है यूरोपीय संसदः नासिर कनआनी

कअनानी ने कहा है कि यूरोपीय संसद ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध नफ़रत फैलाने वाले केन्द्र में बदल चुकी है।

ईरान के कुछ स्कूलों में ज़हर ख़ूरानी के बारे में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव पेश किये जाने के बारे में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस समय यूरोपीय संघ, ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध घृणा फैलाने के केन्द्र में परिवर्तित हो चुका है। 

ईरान विरोधी अमरीकी नीतियों का अनुसरण करते हुए यूरोपीय संघ ने ईरान के कुछ स्कूलों में ज़हर ख़ूरानी के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया है।  इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इस मुद्दे को मासूम बच्चों के हित में बहुत बड़ा अपराध बताया है।  उन्होंने प्रशासनिक और गुप्तचर विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे मामले की जांच बहुत गंभीरता के साथ करें। 

नासिर कनआनी ने कहा कि वह संदिग्ध मामला जिसकी जांच उच्च स्तर पर चल रही है उसके बारे में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव पारित करना और निराधार आरोपों को दोहराना वास्तव में आश्चर्च चकित करने वाली बात है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, बिना किसी दबाव के स्वतंत्र ढंग से इस मामले की जांच कर रहा है और इसके ज़िम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाकर खड़ा करने के प्रयास करता रहेगा।

342/