12 मार्च 2023 - 20:35
यूक्रेन के चक्कर मे हमें तबाह न करो, चेक गणराज्य के लोगों की पेत्रो फीला से मांग

चेक गणराज्य की जनता ने अपने प्रधानमंत्री से यूक्रेन का समर्थन न करने की मांग की है।

चेक गणराज्य के हज़ारों लोगों ने अपने देश में बढ़ती मंहगाई के कारण विरोध प्रदर्शन किया। 

प्राग में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूक्रेन का समर्थन करने के कारण चेक गणराज्य में मंहगाई बढ़ रही है।  उनका कहना है कि इस मंहगाई को रोकने के लिए युद्धग्रस्त देश यूक्रेन का समर्थन न किया जाए।  चेक गणराज्य के प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हमारे प्रधानमंत्री पेत्रो फीला ने यूक्रेन की सैन्य सहायता करके देश के लिए आर्थिक समस्याएं पैदा कर दी हैं।  पिछले एक वर्ष के दौरान चेक गणराज्य में ऊर्जा के मूल्यों में अभूतपूर्व ढंग से वृद्धि हुई है।  यह लोग नेटो की नीतियों का भी विरोध कर रहे थे। 

जब से यूक्रेन संकट आरंभ हुआ है तब से चेक गणराज्य भी पश्चिम का अनुसरण करते हुए यूक्रेन के लिए सैनिक और मानवताप्रेमी साहयता भेज रहा है।  इस देश के लोगों का कहना है कि हमारे यहां से यूक्रेन के लिए भेजी जाने वाली सैन्य सहायता के कारण देश के भीतर मंहगाई बढ़ रही है।  एसे में देश के प्रधानमंत्री को यूक्रेन की सैन्य सहायता रोक देनी चाहिए। 

याद रहे कि यूक्रेन युद्ध में रूस पर अधिक से अधिक दबाव बनाने के उद्देश्य से अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के लिए व्यापक स्तर पर सैन्य सहायता भेजना आरंभ की है।  रूस का कहना है कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए सैन्य आपूर्ति के कारण यह युद्ध समाप्त नहीं हो पा रहा है।

342/