9 मार्च 2023 - 19:48
अमरीका और पश्चिम ने ईरान की परमाणु शक्ति को स्वीकार कर लिया है, सलामी

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद सलामी ने कहा है कि पश्चिम ने ईरान को एक परमाणु संपन्न देश के रूप में स्वीकार कर लिया है।

सलामी का कहना था कि पश्चिम के पास इसके अलावा कोई और विकल्प भी नहीं है। ईरान का सामना करने के लिए पश्चिम के पास सिर्फ़ कूटनीति का विकल्प है।

ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में ईरानी वैज्ञानिकों ने परमाणु तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और यह बात अमरीका समेत यूरोपीय देशों ने स्वीकार की है।

गुरुवार को ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख सलामी ने कहाः साइंस और तकनीक के साथ ही आर्थिक शक्ति हासिल करने का अर्थ है, वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त करना।

उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति से पहले से आज तक दुश्मन को कभी भी यह स्वीकार नहीं था कि हम परमाणु तकनीक हासिल करें, लेकिन आज उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है।

ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका और पश्चिम के कड़े प्रतिबंधों का ज़िक्र करते हुए सलामी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य, अर्थव्यवस्था नहीं बल्कि राष्ट्र के संकल्प को कमज़ोर करना है।

उन्होंने कहा कि आज ईरान, परमाणु तकनीक में दुनिया के बड़े देशों की पंक्ति में शामिल हो गया है और उसने यह उपलब्धि अपने ही वैज्ञानिकों के सहारे हासिल की है। msm

342/