इस रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने के साथ-साथ चीन, यूक्रेन और रूस से संबंधित मुद्दों को उठाया गया है।
इस रिपोर्ट को अमरीकी संसद में पेश किया गया है और उल्लेख किया गया है कि 2023 में कौनसे मुद्दे अमरीका के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और संघर्ष गंभीर चिंता का विषय है।
दोनों देशों के बीच तीन हज़ार किलोमीटर से लंबी सीमा है, जिसमें कई जगहों पर दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। सीमा विवाद के चलते दोनों देशों के बीच अब तक तीन बार युद्ध हो चुके हैं।
ट्रंप सरकार में अमेरिकी विदेश मंत्री रहे माइक पोम्पियो ने हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी किताब में दावा किया है कि 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने की नौबत आ गई थी।
अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग की ओर जारी की गई रिपोर्ट में दोनों देशों के बीच तनाव को चिंताजनक बताया गया है। msm
342/