इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने ट्वीट किया कि अमेरिका, लोकतंत्र और मानवाधिकारों का दम भरने के लायक नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया कि अमरीका अभी भी नस्लभेदी इस्राईल का एक रणनीतिक और अंधा सहयोगी है और लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों की रक्षा का पाठ उसके मुंह से अच्छा नहीं लगता।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फिलिस्तीन में ज़ायोनी शासन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों और इस शासन के लिए अमेरिका के समर्थन के बारे में एक ट्वीट में लिखा कि अमेरिका ने ऐसे समय में दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेदी शासन का समर्थन किया था और सीआईए ने नेल्सन मंडेला की गिरफ़्तारी में वहां के शासन की मदद की।
नासिर कनआनी ने इस ट्वीट किया कि अमेरिका अब भी नस्लभेदी और जातिवादी ज़ायोनी शासन का एक रणनीतिक सहयोगी और समर्थक है।
मानवाधिकारों को लेकर अमरीका के दावे के बारे में भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लिखा कि अमरीका को लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा करने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता। (AK)
342/