2 मार्च 2023 - 11:54
तुर्की की दो टूक, ईरान और रूस के खिलाफ पाबंदियों का समर्थन नहीं करेंगे

मौलूद चावूश ने कहा कि हम ईरान के खिलाफ या किसी दुसरे देश के खिलाफ लगाई गई ऐसी पाबंदियों को भी कोई अहमियत नहीं देते हम अपने फैसले खुद लेंगे और इस मामले में किसी के भी दबाव में नहीं आएँगे। बता दें कि G 20 समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आने वाले तुर्क विदेष मंत्री ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ से भी मुलाक़ात की।

ईरान और रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय देशों की पाबंदियों को नकारते हुए कहा कि हम इन एक तरफ़ा पाबंदियों को क़ुबूल नहीं करेंगे।  अमेरिका और उसके साथी देशों की ओर से ईरान और रूस के खिलाफ लगाई गई पाबंदियों पर बात करते हुए तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चावूश ओग़लू ने कहा कि हम किसी भी देश के खिलाफ एक तरफा पाबंदियों का समर्थन नहीं करते और एक आज़ाद देश के रूप में अपने फैसले लेंगे।

 तुर्क विदेश मंत्री ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र की सहमति के बिना अलग अलग देशों खास कर ईरान और रूस के खिलाफ लगाई गई पाबंदियों की हिमायत नहीं करते और न ही इन पाबंदियों को लागू करने में किसी के दबाव में आएँगे।

तुर्की इन पाबंदियों को लागू न करने में किस हद तक दबाव का सामना कर सकता है, और कब तक रूस और ईरान पर यह पाबंदियां लगाने वाले देशों के सामने डटा रह सकता है ? इस सवाल के जवाब में मौलूद चावूश ने कहा कि हमे किसी के आगे डटने या दबाव का सामना करने की ज़रूरत ही नहीं है।  हम एक आज़ाद देश की तरह अपने फैसले खुद लेंगे। हम किसी एक तरफा पाबंदियों का साथ नहीं देंगे। हम सिर्फ उन पाबंदियों और प्रतिबंधों को मानते हैं जिन्हे संयुक्त राष्ट्र ने लागू किया हो और यह बात सिर्फ रूस के खिलाफ पाबंदियों को लेकर ही नहीं है।