27 फ़रवरी 2023 - 17:34
नेतनयाहू सरकार, इस्राईल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है, पूर्व ज़ायोनी प्रधान मंत्री

इस्राईल के पूर्व प्रधान मंत्री यायिर लेपिद ने बेंजामिन नेतनयाहू की कैबिनेट पर हमला करते हुए कहा है कि नेतनयाहू सरकार, ज़ायोनी शासन की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और गंभीर ख़तरा है।

ग़ौरतलब है कि नेतनयाहू ने कट्टर दक्षिणपंथी ज़ायोनी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है, जो फ़िलिस्तीनियों के मौलिक अधिकारों को कुचलने और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में ग़ैर-क़ानूनी ज़ायोनी बस्तियों के विस्तार पर बल देती हैं।

लेपिद का कहना था कि नेतनयाहू के वित्त मंत्री के समर्थक ज़ायोनी चरमपंथियों ने नाबलुस के दक्षिण में स्थित हवारा शहर को आग लगा दी, ताकि ओक़बा बैठक को निष्क्रिय किया जा सके।

ज़ायोनी वित्त मंत्री ने इससे पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह और उनके समर्थक, ओक़बा बैठक में बनने वाली सहमति के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे और अवैध बस्तियों का निर्माण जारी रहेगा।

ग़ौरतलब है कि रविवार को जॉर्डन की मेज़बानी में फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी और ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अवैध बस्तियों के निर्माण को अस्थायी रूप से कुछ महीनों के लिए रोकने की बात कही गई थी। हालांकि फ़िलिस्तीनी नागरिकों और प्रतिरोधी संगठनों ने ज़ायोनी शासन के साथ इस तरह की होने वाली किसी भी बातचीत को ख़ारिज कर दिया है। msm

342/