मिस्र के रेगिस्तानी इलाक़े
सहराए सीना में हो रहे विकास कार्य और पुनर्निर्माण का जाएज़ा लेने पहुंचे मिस्र के
शासक पूर्व जनरल अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने स्वेज़ नहर को लेकर तफ्सील से चर्चा की।
मीडिल ईस्ट समेत अरब जगत और खास कर मिस्र में अब्दुल फ़त्ताह कैबिनेट को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि अब्दुल फ़त्ताह सीसी सरकार ने स्वेज़ नहर को एक ट्रिलियन डॉलर के बदले 99 साल के लिए स्वेज़ नहर को एक ज़ायोनी कंपनी को लीज़ पर दे दिया है।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़ सीना पहुंचे सीसी ने कहा कि हमे आज कल प्रोपैगण्डे का सामना करना पड़ रहा है। हमे झूटी ख़बरों और अफवाहों के जाल का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से 1 ख़राब डॉलर के बदले स्वेज़ नहर को 99 साल की लीज़ पर देने की झूटी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मिस्र की जनता जानती है कि यह सब झूठ है। वह कभी ऐसी बातों में नहीं आएंगे।
सीसी ने दावा करते हुए कहा कि यह अफवाहें इसलिए फैलाई जा रही हैं ताकि मिस्र की तरक़्क़ी और विकास को रोका जा सके, लेकिन मिस्र की जनता जागरूक है और हमारे समाज का हर वर्ग इन बातों से आगाह है।
मिस्री शासक ने देश में बढ़ती महंगाई और जनता को हो रही मुश्किलों की बात करते हुए कहा कि हम जानते हैं हालात बेहद कठिन है। महंगाई बढ़ती जा रही है। लकिन इसका कारण हम नहीं हैं। हम इन मुश्किलों को जानते हैं और समझते हैं कि आम परिवार को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि मिस्र के राजस्व में स्वेज़ नहर से होने वाली आमदनी का बड़ा हिस्सा होता है। पिछले साल मिस्र को स्वेज़ नहर से लगभग 8 अरब डॉलर हासिल हुए थे।