इस्लराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट बैठक की शुरुआत में पिछले हफ्ते फार्स की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।
अल जज़ीरा के अनुसार, नेतन्याहू ने यह दावा करते हुए अपना पूराना अराग अलापते हुए कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या अपनी उत्तरी सीमाओं पर स्थिति को मजबूत करने की अनुमति कभी नहीं देंगे, और हम इस दिशा में अपनी गतिविधियों को जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने दुश्मनों के खिलाफ दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं, एक आंतरिक मोर्चा है और दूसरा ईरान है। पिछले सप्ताह घरेलू मोर्चे पर, मैं बिन गोएर के साथ एक विशेष टीम बनाने पर सहमत हुआ, लेकिन ईरान के संबंध में हमारे प्रयास रूके नहीं हैं, एक राष्ट्र के रूप में ईरान हमारी एकता को नष्ट करने और हमारी राष्ट्रीय भावना पर हमला करने की लगातार कोशिश कर रहा है।
कल, रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने क्षेत्रीय सैन्य स्रोतों का हवाला देते हुए दावा किया कि ज़ायोनी सरकार के स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर 10 फरवरी को अरब सागर में हमला किया गया था।