तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि कट्टरपंथी ज़ायोनी रब्बी तुर्किए में आए भूकंप में दसियों हज़ार लोगों की मौत पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। अवैध ज़ायोनी शासन के आंतरिक सुरक्षा मंत्री “इतमार बिनगोवियर” के क़रीबी कट्टरपंथी ज़ायोनी रब्बी “शमूईल एलियाहू” ने “ओलाम कातान” पत्रिका में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जो भी घटनाएं हुईं उनका उद्देश्य दुनिया को साफ करना और इसे बेहतर बनाना था। उन्होंने कहा कि जो लोग भूकंप में मरे हैं उनके दुनिया से चले जाने के बाद यह धरती अब और बेहतर जगह होगी। “शमूईल एलियाहू” ने कहा कि सीरिया ने सैकड़ों वर्षों तक दमिश्क़ और अन्य क्षेत्रों में यहूदियों को सताया और ज़ायोनियों को मारने और इस्राईल को तबाह करने के लिए तीन बार हमला किया, इसलिए ऐसे देशों के लोगों के मरने से हमे ख़ुशी होती है।
कट्टरपंथी यहूदी रब्बी ने तुर्किए के बारे में कहा कि यह देश हमेशा से ज़ायोनी शासन का दुश्मन रहा है। उसने दुनिया भर में हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। अब जब ईश्वर उनसे बदला ले रहा है तो हम क्या कर सकते हैं, हम केवल तमाशाई बनकर देख सकते हैं और उसका मज़ा उठा सकते हैं। इस बीच कट्टरपंथी यहूदी रब्बी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेट फ़ार्म पर उस रब्बी के खिलाफ़ दुनिया भर के लोगों का ग़ुस्सा भड़क गया है। कुछ ज़ायोनी मीडिया ने भी इसपर तीख़ी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि यह नेतनयाहू के क़रीबी का क़रीबी है। वहीं तुर्किए में राहत एवं बचाव कार्य के लिए ज़ायोनी शासन से जाने वाली टीम भी सुरक्षा का बहाना बनाकर वापस लौट आई है। (RZ)
342/