नासिर कनआनी ने वाॅल स्ट्रीट जनरल के इस दावे का खण्डन किया है कि ईरान और रूस मिलकर ड्रोन बनाने का कारखाना बना रहे हैं जिनका प्रयोग यूक्रेन युद्ध में किया जाए।
वाॅल स्ट्रीट जनरल ने यह दावा किया है कि ईरान की ओर से एक प्रतिनिधिमण्डल रूस जा रहा है जो वहां पर छह हज़ार ड्रोन बनाने के लिए एक कारख़ाने के लिए स्थान की समीक्षा करेंगे।
इस समाचारपत्र ने अमरीका के एक मित्र देश के हवाले से दावा किया है कि ड्रोन के लिए इस कारखाने का निर्माण, तेहरान और माॅस्को के बीच बढ़ते हुए सैन्य सहयोग का एक हिस्सा है। इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने इसको सफेद झूठ बताया।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध में जो देश बहुत बड़े पैमाने पर एक पक्ष को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, उनकी इच्छा है कि झूठी ख़बरे प्रसारित करके विश्व के आम जनमत को गुमराह कर सकें।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, युद्ध में न तो किसी एक पक्ष के साथ है और न ही किसी दूसरे के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्धरत पक्षों को वार्ता के माध्यम से युद्ध समाप्त कराने के पक्ष में है।
कनआनी का कहना था कि एसा लगता है कि केवल एक पक्ष को हथियार भेजने वाले देश झूठी ख़बरें गढ़कर अपने क्रियाकलापों का औचित्य दर्शाना चाहते हैं।
342/