तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस बातचीत में कहा कि तुर्किए के दक्षिण में आए भयानक भूकंप की खबर ने मुझे, ईरान सरकार और ईरानी राष्ट्र को गहरा प्रभावित और दुखी किया है, हम इस कठिन परिस्थिति में तुर्क राष्ट्र और सरकार के साथ हैं।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आदेशों के आधार पर, इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेड क्रिसेंट संस्था आपके साथ पूर्ण सहयोग करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इस संबंध में, घायलों को बचाने में मदद करने के लिए ईरानी रेड क्रीसेंट चिकित्सा और राहत दल आज रात तुर्की पहुंचेगा।
विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि तुर्किए के प्रिय लोगों के अलावा, हम ईरानियों और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की स्थिति के बारे में चिंतित हैं, और हम उनके बारे में आपकी सहायता के लिए आभारी हैं।
उधर तुर्क विदेशमंत्री मौलूद चावूश ओग़लू ने भी ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री, सरकार और ईरान के राष्ट्र के समर्थन और सहानुभूति के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।
तुर्किए के विदेश मंत्री ने भूकंप की मौजूदा स्थिति और शुरुआती नुक़सान के बारे में बताते हुए रेड क्रीसेंट के एक चिकित्सा और राहत दल भेजने के लिए ईरान की तत्परता के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
उन्होंने ईरानी जनता और छात्रों की स्थिति पर तुर्क सरकार के ध्यान देने और अंकारा में ईरानी दूतावास और अज़ुरम में ईरानी वाणिज्य दूतावास के साथ सहयोग करने पर भी ज़ोर दिया ताकि उन्हें कोई भी सहायता प्रदान की जा सके। (AK)
342/