5 फ़रवरी 2023 - 20:37
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने दंगों के दौरान गिरफ़्तार किए गए हज़ारों क़ैदियों की सज़ा माफ़ कर दी

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई ने देश में हाल ही में हुए विदेश प्रायोजित दंगों के दौरान, गिरफ़्तार किए गए हज़ारों क़ैदियों की सज़ा माफ़ कर दी है या उसे कम करने का आदेश दिया है।

वरिष्ठ नेता ने रविवार को ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी-इजेई के अनुरोध को स्वीकार करते हुए इन क़ैदियों की सज़ा को कम या माफ़ कर दिया है।

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान की इस्लामी क्रांति की शानदार सफलता की 44वीं वर्षगांठ और शिया मुसलमानों के पहले इमाम हज़रत अली (अ) के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर यह आदेश जारी किया है।

1979 में इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में इस्लामी क्रांति सफल हुई थी और पूर्व तानाशाही शासन का पतन हो गया था।

जिन क़ैदियों को क्षमादान दिया गया है, उनके ख़िलाफ़ अदालतों ने फ़ैसले सुनाए थे।

आधिकारिक माफ़ी अनुरोध को संविधान के अनुच्छेद 110 के अनुरूप अनुमोदित किया गया है, जिसके तहत ईरानी की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता को न्यायपालिका के प्रमुख की सिफ़ारिश पर दोषियों की सज़ा को माफ़ करने या कम करने का अधिकार देता है। msm

342/