आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने सोमवार को अपने भाषण में कहा कि उन्हें उद्योग और नालेज बेस्ड कंपनियों के क्षेत्र में सक्रिय लोगों की उम्मीद से भरी बातें सुनकर बड़ी ख़ुशी हुई। उन्होंने कहा कि ख़ुदादाद संसाधनों, भौगोलिग, राजनैतिक, अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और श्रमबल की दृष्टि से देश के पास विकास की भारी क्षमताएं हैं इसलिए नज़र आ रहा है कि देश का भविष्य अनुमानों से कहीं अधिक प्रकाशमान है।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने प्रकाशमान भविष्य के लिए लगातार विकास की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और सातवें विकास कार्यक्रम में न्याय और समानता के साथ आर्थिक विकास पर ज़ोर दिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि परिवारों की आर्थिक समस्याओं का के समाधन की ज़रूरत को देखते हए आर्थिक विकास बेहद ज़रूरी है।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता का कहना था कि किसी भी मुल्क की साख का दारोमदार काफ़ी हद तक उसकी आर्थिक हालत पर होता है। जब मुल्क की करेंसी गिरती है और आर्थिक संसाधन कम होते हैं तो दुनिया में उसका एतेबार भी घटता है। दुनिया में मुल्क की साख क़ायम रखने के लिए आर्थिक प्रगति ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि यूथ स्किल्ड मैन पावर होना किसी भी मुल्क के लिए फ़ख़्र की बात है लेकिन अगर वह बेरोज़गार रहे तो यह उस मुल्क के लिए शर्मिंदगी का सबब है। हुकूमत इस नौजवान के लिए रोज़गार का इंतेज़ाम करे।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें विश्व स्तर पर इस तरह काम करना है कि ईरानी प्रोडक्ट्स कम्पटीशन की पोज़ीशन में आएं, यानी प्रोडक्ट की क्वालिटी भी बेहतर करें और उसकी लागत में भी कमी लाएं। यह बहुत ज़रूरी काम है जो अंजाम पाना चाहिए।
वरिष्ठ नेता ने देश के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बेहतर करने और उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में जगह बनाने के क़ाबिल बनाने पर ज़ोर दिया और कहा कि हमें उस स्थान पर पहुंचना है कि ईरानी प्रोडक्ट्स पर दूसरे देशों का नाम लिखने के बजाए लिखा जाए साख़्ते ईरान, यानी मेड इन ईरान।
342/