27 जनवरी 2023 - 20:57
जेनीन पर इस्राईल का हमला, ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया, प्रतिरोध का मोर्चा है मज़बूत

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि जेनिन कैंप की दिल दहला देने वाली और भयावह घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने जेनिन शहर की दिल दहला देने वाली और भयावह घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन और इस्लामी देश जेनीन शहर में ज़ायोनी शासन द्वारा बर्बर आक्रमण और नरसंहार का तुरंत नोटिस लें।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि जेनिन में प्रतिरोध का मोर्चा मज़बूत है और उसे कोई पीछे नहीं धकेला जा सकता।

उधर फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने जेनिन में ज़ायोनियों के खुले अपराधों की निंदा की और पूरे फ़िलिस्तीन में आम शोक की घोषणा की।

दूसरी ओर ज़ायोनियों को फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं की ओर से भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है और असक़लान की ओर ग़ज़्ज़ा से 4 रॉकेट फ़ायर किए गये जिससे ज़ायोनियों में भय और दहशत फैल गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, विशेषज्ञ आने वाले दिनों में और भी बड़ी प्रतिरोधक कार्यवाही की भविष्यवाणी कर रहे हैं। (AK)

342/