इंटेलीजेन्स मंत्री ने ज़ंजान प्रांत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि दुश्मन ईरान की जनता और अधिकारियों की एकता और एकजुटता के सामने बेबस हो चुका है और दुश्मन की हर साज़िश जनता के सामने बेनक़ाब हो चुकी है।
उनका कहना था कि दुश्मन वैश्विक मीडिया वार शुरू करके ईरान की जनता को इस्लामी व्यवस्था से निराश कर देना चाहता है मगर जनता और अधिकारियों के बीच समरसता एक बार फिर विजय के दरवाज़े खोल रही है।
इंटैलीजेन्स मंत्री ने हालिया दंगों के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई के दूरदर्शी नेतृत्व के दिशानिर्देशों और जनता की एकजुटता के नतीजे में हम संकट से बाहर निकले और आज सुरक्षा के नतीजे में हमारे पर मज़बूत राष्ट्रीय संप्रभुता है।
हुज्जतुल इस्लाम सैयद इस्माईल ख़तीब ने कहा कि इंक़ेलाब आने के तत्काल बादे से ही दुश्मन इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने की कोशिश में लगा हुआ है वो अपनी दुश्मनी से बाज़ आने वाला नहीं है नित नई साज़िशें रच रहा है।
इंटेलीजेन्स मंत्री ने पकड़े गए लोगों के नापाक इरादों के बारे में ख़ुलासा किया कि वे देश के भीतर कई जगहों पर विध्वसंक कार्यवाहियां करना चाहते थे और उनके तार इस्राईल से जुड़े हुए थे।
342/