आर्मड फोरसेज़ के जनरल स्टाफ के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने सोमवार को सीरिया के रक्षामंत्री अली महमूद अब्बास के साथ भेंट की। इस भेंट में ईरान और सीरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास पर बल दिया।
दोनों ने इस्राईल द्वारा सीरिया पर निराधार बहाने से किये जाने वाले आक्रमणों की निंदा की। इस भेंटवार्ता में मेजर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने कहा कि कुछ अरब देश जिन्होंने अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य बनाने की ग़लत नीति अपना रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्लामी जगत को इस बारे में जवाब देना होगा।
मेजर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने कहा कि सीरिया की जनता अपने देश के विरुद्ध षडयंत्र का 10 वर्षों तक डटकर मुक़ाबला किया। इस प्रकार से उसने अपनी भूमि की रक्षा की। उनका कहना था कि मुझको इस बात पर गर्व है कि इस प्रतिरोध में हम उनके साथ रहे जिसमें महत्वपूर्ण लोग शहीद हो गए।
342/