11 जनवरी 2023 - 18:42
जनरल सलामीः दुश्मन मुसलमानों का सुकून छीनने के लिए गुस्ताख़ी की हरकतें कर रहा है

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने फ़्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्दो के ज़रिए की गई अपमानजनक हरकत की निंदा करते हुए कहा कि दुश्मन मुसलमानों का सुकून छीनने के लिए उनकी सम्मानित हस्तियों का अपमान कर रहा है।

जनरल हुसैन सलामी ने मंगलवार को ज़ाहेदान में एक कार्यक्रम में कहा कि दुश्मन ने इराक़, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान और यमन में बस्तियों को ध्वस्त किया और अब फूट डालकर ईरान को भी इसी तरह के हालात में पहुंचाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन यह समझ रहा है कि सांप्रदायिक विवाद के बीच बोकर वह ईरान में भी ख़ूरेज़ी शुरू करवाने में कामयाब हो जाएगा तो यह उसकी बहुत बड़ी भूल है।

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा कि जनता की जागरूकता के नतीजे में दुश्मन का यह षडयंत्र नाकाम होगा।

फ़्रांस की बदनाम पत्रिका शार्ली एब्दो ने जो इससे पहले पैग़म्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी कर चुकी है हाल ही में एक कार्टून प्रकाशित करके धार्मिक व राजनैतिक नेतृत्व का अपमान किया जिसके बाद इस मैगज़ीन की कड़ी आलोचना की गई।

342/