1 जनवरी 2023 - 20:02
ईरानी सेना की चेतावनी के बाद, ज़ुल्फ़िक़ार 1401 सैन्य अभ्यास स्थल से दुश्मन के जासूसी विमानों और ड्रोन विमानों ने दिशा बदल दी

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना की वायु रक्षा प्रणाली की चेतावनी के बाद, विदेशी विमानों और ड्रोन विमानों ने ज़ुल्फ़िक़ार 1401 सैन्य अभ्यास के इलाक़े से अपनी दिशा बदल दी और तुरंत अभ्यास क्षेत्र से बाहर निकल गए।

ईरानी सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 1401, या ज़हरा नारे के साथ 29 दिसम्बर 2022 को शुरू हुआ था। यह सैन्य अभ्यास, ईरान के दक्षिण पूरब में मकरान तटीय इलाक़े में हो रहा है, जो होरमुज़ स्ट्रेट के निकट स्थित है।

ज़ुल्फ़िक़ार 1401 सैन्य अभ्यास मीडिया सेंटर के मुताबिक़, सैन्य अभ्यास शुरू होने के साथ ही, सेना के विस्तृत सिस्टम और उपकरणों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए, इस क्षेत्र में क्षेत्र से बाहर की कुछ शक्तियों के मानवयुक्त और मानव रहित जासूसी विमानों की गतिविधि में वृद्धि हुई है।

23,000 फ़ीट की ऊंचाई पर अभ्यास क्षेत्र में तैनात ईरानी सेना के राडार ने इन जासूसी मानवयुक्त और मानव रहित विमानों को खोज लिया और उनके लिए चेतावनी जारी की। msm

342/