1 जनवरी 2023 - 20:01
दुश्मनों को हज़ारों सुलैमानी का सामना होगा, वह युवा पीढ़ी की जान बन चुके हैं" ईसाई गिरजाघर प्रमुख

सीरिया के हलब प्रांत में ईसाई गिरजाघर के प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी की सोच व शैली शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की सोच व शैली हो रही है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इब्राहीम नासिर ने कहा कि प्रतिरोध का रास्ता जारी है और दुश्मनों को जान लेना चाहिये कि उन्हें हज़ारों जनरल कासिम सुलैमानी का सामना होगा।

उन्होंने हलब में शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की तीसरी बर्सी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शहीद जनरल कासिम सुलैमानी बहुत से जवानों के आदर्श बन चुके हैं जो उनके रास्ते को जारी रखेंगे और वह ऐसा आदर्श हो चुके हैं जो युवा पीढ़ी की जान बन चुके हैं।

इब्राहीम नासिर ने बल देकर कहा कि शहीद जनरल कासिम सुलैमानी का प्रतिशोध केवल एक सैन्य कार्यवाही से संभव नहीं होगा बल्कि यह प्रतिशोध आस्था, संस्कृति और जवानों में ईमान विस्तृत होने के रूप में सामने आ रहा है इस अर्थ में और इस स्थिति में दुश्मनों को हज़ारों शहीद जनरल कासिम सुलैमानी का सामना होगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत से मज़लूम हैं और वे इस वास्तविकता से अवगत हैं कि कुछ देशों की सरकारों के अत्याचार और अन्याय से मुक्ति पाने का बेहतरीन व प्रभावी रास्ता शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की शैली पर अमल है।

इसी प्रकार इब्राहीम नासिर ने कहा कि पूरी दुनिया के विभिन्न देशों में शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की बर्सी का मनाया जाना इस बात का सूचक है कि लोग और जवान शहीद जनरल कासिम सुलैमानी जैसे सोच रखते हैं और वे अपने देशों व सरकारों से हटकर सोच सकते हैं और वे ऐसी वास्तविकता अंजाम दे सकते हैं जो समाज में बदलाव उत्पन्न कर सकती है और सरकारें उसे नहीं रोक सकतीं। MM

342/