मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार तेहरान में तैनात इटली के राजदूत जोज़िया पेरूने को गुरुवार को विदेश मंत्रालय तलब करके ईरान की आपत्ति से अवगत करवाया गया।
ईरान के आंतरिक मामलों में इटली के कुछ अधिकारियों के हस्तक्षेपपूर्ण बयान और उनकी हस्तक्षेपपूर्ण कार्यवाहियों के बारे में इस देश के राजदूत को बताया गया।
जोज़िया पूरुने से कह दिया गया है कि मानवाधिकारों के संदर्भ में दोहरे मानदंड को ईरान कभी भी स्वीकार नहीं करता। यह मुद्दा तेहरान के निकट अस्वीकार्य है।
उनसे कहा गया कि सामने वाले पक्ष के कारण ईरान पर थोपे गए ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों के चलते ईरानी राष्ट्र के हितों का हनन हुआ और ईरानी राष्ट्र को इससे बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा है। इसी के साथ यह भी कहा गया है कि इटली के कुछ अधिकारियों के अतार्किक तथा नकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी स्थति में ईरान और इटली के एतिहासिक संबन्धों से मेल नहीं खाते हैं।
इटली के राजदूत को गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्रालय में तलब किया गया।