30 दिसंबर 2022 - 19:18
बेलारूस ने यूक्रेन के मिसाइल को मार गिराया, यूक्रेन ने रूस के 54 मिसाइल और 11 ड्रोन विमानों को मार गिराने का किया दावा

बेलारूस ने अपनी सीमा में यूक्रेन के एक एयर डिफेंस मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है।

रूस और यूक्रेन के बाच जारी युद्ध और हवाई हमलों के बीच, ये घटना घटी है। बेलारूस के सरकारी टीवी पर मिसाइल का मलबा दिखाया गया है।

इस घटना के बाद बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया और अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।

यूक्रेन की सेना के एक प्रवक्ता का कहन है कि यह हादसा एयर डिफेंस के कारण हुआ है। रूस निर्मित ऐस-300 रॉकेट के गिरने के बाद, बेलारूस ने यूक्रेन से जांच की मांग की है। बेलारूस रूस का सहयोगी है।

बेलारूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एंटोली ग्लाज़ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि बेलारूस इस घटना को गंभीरता से ले रहा है।

इस बीच, शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि गुरुवार को यूक्रेनी सेना की एयर डिफेंस कमांड ने रूस के 54 मिसाइलों और 11 ड्रोन विमानों को मार गिराया है।

इससे पहले यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि गुरुवार को रूस ने यूक्रेन में 120 मिसालों से हमला किया था। msm

342/