12 दिसंबर 2022 - 18:04
ईरान ने फार्स खाड़ी की सहयोग परिषद की संयुक्त विज्ञप्ति की भर्त्सना की

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने चीनी राष्ट्रपति की उपस्थिति में फार्स खाड़ी की सहयोग परिषद की संयुक्त विज्ञप्ति की भर्त्सना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आज साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेन्स में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि फार्स खाड़ी की सहकारिता परिषद की संयुक्त विज्ञप्ति की हम भर्त्सना करते हैं और ईरान के शांतिपूर्ण कार्यक्रम से संबंधित जो बातें इस विज्ञप्ति में थी उसे रद्द करते हैं।

सऊदी अरब की अगुवाई में फार्स खाड़ी की जो संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गयी उसमें ईरान के तीन द्वीपों के बारे में भी दावा किया गया था। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में दावे को हम ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप मानते हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान, परमाणु समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति कटिबद्ध है और इस चीज़ की अनदेखी किये जाने को हम रद्द करते हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान देश के अंदर से उत्पन्न होने वाली सुरक्षा और क्षेत्रीय देशों के आंतरिक मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप न करने पर बल देता है और हम तीनों द्वीपों के बारे में बल देकर कहते हैं कि ये द्वीप ईरान के अटूट अंग हैं और इस संबंध में किये गये दावे की कड़ी भर्त्सना करते हैं।

इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने परमाणु वार्ता के संबंध में कहा कि यह वार्ता प्रतिबंधों के समाप्त किये जाने के संबंध में थी और हम इस वार्ता को जारी रखने के लिए तैयार हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम ईरान के बुनियादी हितों का समर्थन करते हैं और किसी को भी ईरान के आंतरिक और संप्रभुता के मामले में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देंगे। MM

342/