न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गेंट्ज़ ने एक बयान में कहा कि शीरीन अबू आक़ेलह की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जांच करने के लिए अमरीकी न्याय मंत्रालय का निर्णय एक गंभीर ग़लती है।
मीडिया के अनुसार यूएस फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन "एफबीआई" ने फ़िलिस्तीनी-अमरीकी रिपोर्टर की हत्या की जांच शुरू की है जिसे मई में वेस्ट बैंक के अतिग्रहित जेनिन शहर में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों को कवर करते समय गोली मार दी गई थी।
इस्राईली सेना ने सितम्बर के महीने में दावा किया था कि संभवत: उसे एक इस्राईली सैनिक ने अनजाने में गोली मार दी हो लेकिन वह फिलिस्तीनोयों द्वारा भी मारी जा सकती है ताकि इस्राईल को बदनाम किया जा सके।
फ़िलिस्तीनी अधिकारियों और अबू आक़ेलह के परिवार ने कहा है कि अबू आक़ेलह को इस्राईली सैनिकों ने जानबूझकर मारा गया है। (AK)
342/