रविवार को मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, इस्राईल और यूएई के बीच सैन्य सहयोग के लिए विस्तार के तहत इस बुनियादी ढांचे को तैयार किया जा रहा है।
13 अक्तूबर 2020 को अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के प्रयासों के नतीजे में यूएई और इस्राईल ने संबंधों को सामान्य बनाने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
इस्राईल के सुरक्षा और सैन्य गलियारों का कहना है कि एरोबोटिक्स नामक ज़ायोनी कंपनी ने ड्रोन विमानों का उपयोग करके, संयुक्त अरब अमीरात के शहरी क्षेत्रों में इस देश के एक सरकारी संस्थान के लिए ड्रोन से संबंधित बुनियादी ढांचा तैयार करने का समझौता किया है।
इस्राईल की एक वेबसाइट आईसीई की रिपोर्ट के मुताबिक़, एरोबोटिक्स कंपनी ने कि जो ड्रोन के लिए एक सुरक्षित बुनियादी ढांचे के माध्यम से हवाई डेटा एकत्रित और विश्लेषण करती है, यूएई की सरकारी संस्था के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने पर सहमति जताई है।
इस साइट का कहना है कि इस ज़ायोनी कंपनी द्वारा प्रदान की गई प्रणाली और सेवाओं का परीक्षण संयुक्त अरब अमीरात द्वारा एक्सपो दुबई में किया गया था। यह सिस्टम ड्रोन के स्मार्ट नेटवर्क के रूप में काम करता है। msm
342/