समाचार एजेंसी इर्ना की
रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम
रईसी ने मंगलवार को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों
आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान के साथ मुलाक़ात के बाद एक
संयुक्त प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आर्मीनिया के
प्रधानमंत्री की ईरान इस्लामी गणराज्य की यात्रा दोनों देशों के संबंधों के
विकास और विस्तार में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगी। राष्ट्रपति रईसी ने बताया
कि पिछले कुछ महीनों में ईरान और आर्मीनिया के बीच व्यापार संबंधों में 43
प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि ईरान और आर्मीनिया के
बीच तीन अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना दोनों देशों की इच्छा से पूरी तरह
संभव है। इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि काकेशिया क्षेत्र
में सुरक्षा और शांति ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि
क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान अधिकारियों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के
हाथों में होना चाहिए और क्षेत्र में विदेशियों द्वारा किसी भी तरह का
हस्तक्षेप समस्या को हल करने के बजाय समस्याएं पैदा करेगा। राष्ट्रपति रईसी
ने ज़ोर देकर कहा कि काकेशिया क्षेत्र में मौजूद क्षमताएं इस क्षेत्र में
स्थिर सुरक्षा और शांति की गारंटी दे सकती हैं।
इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान के बीच मुलाक़ात
आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान ने ईरान और आर्मीनिया के बीच
ऐतिहासिक मज़बूत संबंधों पर बल देते हुए प्रेस वार्ता में पत्रकारों से
बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान दो अलग-अलग धर्मों के शांतिपूर्ण
सह-अस्तित्व का स्पष्ट प्रतीक हो सकता है। प्रधानमंत्री पाशिन्यान ने कहा
कि ईरान और आर्मीनिया के बीच संबंधों के विकास के लिए कई क्षमताएं हैं।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा, कृषि, जल संसाधन प्रबंधन और ढांचागत मुद्दों के
क्षेत्र में द्विपक्षीय हुई है, जिसका बेहतरीन निष्कर्ष आने वाले दिनों में
देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आर्मीनिया के प्रधानमंत्री की तेहरान
यात्रा राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी के आधिकारिक निमंत्रण पर हो रही है
और तेहरान के सादाबाद भवन में स्वागत समारोह आयोजित होने के बाद आर्मीनिया
के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से भेंटवार्ता की है। इस यात्रा को लेकर आशा
जताई जा रही है कि दोनों पक्ष इस यात्रा के दौरान कुछ समझौतों और सहमति
पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे।
342/