जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने सोमवार को ओमान के डिप्टी चीफ़ आफ़ स्टाफ़ जनरल अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह अलमुंज़ेरी से मुलाक़ात के अवसर पर यह महत्वपूर्ण बयान दिया है।
जनरल बाक़ेरी ने कहा कि सऊदी अरब और इमारात के अधिकारियों से महत्वपूर्ण मुलाक़त हुई जिसमें महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।
जनरल बाक़ेरी ने इसी के साथ ईरान ओमान संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि हम आतंकवाद से संघर्ष के तहत ओमान को अपने अनुभव पेश करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इलाक़े में बाहरी शक्तियों की उपस्थिति शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है।
जनरल बाक़री ने कहा कि अमरीका और यूरोपीय देशों का नज़रिया है कि इलाक़े में उपस्थिति जारी रखने का रास्ता यह है कि क्षेत्रीय देशों में टकराव पैदा किया जाए और फिर तनाव के हालात में अपनी योजनाओं पर अमल किया जाए।