इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने ट्वीट किया कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सालिवान ने दावा किया है कि ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है, क्या उन्हें नहीं मालूम कि परमाणु समझौते से बाहर निकलने वाला अमरीका नहीं है?
उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी का रास्ता बिल्कुल स्पष्ट है और वह यह है कि ज़्यादा से ज़्यादा दबाव की नीति में अपनी पराजय को स्वीकार करे और इस बात को विश्वास दिलाए कि अब इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय नियमों के साथ खिलवाड़ न किया जाए।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सालिवान ने सीएनएन के साथ अपने इन्टरव्यू में यह दावा किया था कि अमरीका परमाणु समझौते में वापसी के लिए तैयार है किन्तु तेहरान इस बारे में अशंका में ग्रस्त है।