उत्तरी कोरिया की समाचार एजेन्सी यून्हाप की रिपोर्ट के अनुसार हालिया दिनों में जिस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया उसका लक्ष्य अमरीका नहीं था।
इसी संदर्भ में उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में मिसाइल के हालिया परीक्षण को अपनी रक्षा का अधिकार बताते हुए सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक के आयोजन के समय अमरीका की ओर से की गई असमान्य बातों पर चिंता जताई है।
उत्तरी कोरिया के इस अधिकारी ने कहा कि पियुंगयांग की ओर से उस मिसाइल सिस्टम से मिसाइल के परीक्षण की आलोचना, दोहरे मानदंड का सुबूत है क्योंकि इसी प्रकार का सिस्टम अमरीका के पास भी है। इस प्रकार की बातें हमारे मन में उनके प्रति भ्रांतियां उत्पन्न करती हैं।
याद रहे कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को बैलेस्टिक टाइप मिसाइल का परीक्षण किया था। इस परीक्षण को जो पनडुब्बी से किया गया, पियुंयांग की सैन्य शक्ति में वृद्धि की दृष्टि से देखा जा रहा है।
विशेष बात यह है कि उत्तरी कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण उस समय किया गया जब अमरीका के विशेष प्रतिनिधि ने कोरिया प्रायःद्वीप में क़दम रखा था। उन्होंने कहा है कि पियुंगयांग के साथ कूटनीति का मार्ग अब भी खुला हुआ है।