राष्ट्रसंघ की महासभा की विशेष बैठक में हैदर अली बिलोजी ने क्षेत्र की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और निरस्त्रीकरण के संबंध में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दृष्टिकोणों को बयान किया। ईरानी कूटनयिक ने कहा कि क्षेत्र, मध्यपूर्व, फार्स की खाड़ी और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा महत्वपूर्ण है और ईरान ने क्षेत्रीय ज़रूरतों के अनुसार विभिन्न योजनायें पेश की हैं।
उन्होंने क्षेत्र में युद्ध, विदेशी सैनिकों की उपस्थिति, अतिवाद और आतंकवाद की ओर संकेत किया और कहा कि इन कठिनाइयों का महत्वपूर्ण कारण ग़लत दृष्टिकोण हैं जैसे कुछ देश यह सोचते हैं कि क्षेत्र से बाहर के देश उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बना सकते हैं।
उन्होंने बल देकर कहा कि निरस्त्रीकरण को मज़बूत करने और हथियार अप्रसार का बेहतरीन तरीक़ा बहुध्रुवीय मार्ग है।