5 अक्टूबर 2021 - 18:38
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा सऊदी अरब से अच्छे अंदाज़ में वार्ता हो रही है, सऊदी प्रतिनिधिमंडल की तेहरान यात्रा के बारे में अटकलों पर भी दिया जवाब

ईरान ने कहा है कि सऊदी अरब के साथ वार्ता अच्छे अंदाज़ से आगे बढ़ रही है, किसी तरह की कोई पूर्व शर्त नहीं है और हम आपसी समझौते से संबंधों की बहाली की कोशिश कर रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने सोमवार को कहा कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता बग़दाद में जारी है जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रवक्ता ने इस ख़बर का खंडन किया कि सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल ने तेहरान में अपना दूतावास दोबारा खोलने के लिए तेहरान का दौरा किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने ईरान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी की दोहा यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि इस यात्रा का साफ़ संदेश यह है कि ईरान अपनी विदेश नीति में पड़ोसी देशों को बहुत अधिक महत्व देता है। राजनैतिक मामलों के उप विदेश मंत्री अली बाक़ेरी कनी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दोहा की यत्रा करने वाले हैं।