जेनसाकी ने वाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तरी कोरिया के साथ कई विषयों पर अमरीका वार्ता करने की इच्छा रखता है।
उन्होंने उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन पर आरोप लगाया कि वे उत्तरी कोरिया के हितैषी नहीं हैं। वाइट हाउस के मीडिया प्रभारी ने उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच वार्ता के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि हमने भी इस वार्ता में भाग लेने के लिए स्वयं को तैयार कर रखा है।
याद रहे कि अमरीका की ओर यह बयान उत्तरी कोरिया द्वारा हालिया दिनों में कुछ मिसाइल परीक्षणों के बाद सामने आया है।
बुधवार को उत्तरी कोरिया के नेता ने अपने संबोधन में कहा कि जो बाइडने के सत्ता में आने के आठ महीनों के बाद भी पियुंग्यांग के बारे में अमरीका की नीतियां अभी तक बदली नहीं हैं।
यही कारण है कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन ने अमरीका की ओर से इस प्रकार के दावों को एक हथकंडा बताया है। उन्होंने कहा कि एसे दावे विश्व समुदाय को धोखा देने और अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों को छिपाने के लिए किये जाते हैं।