8 सितंबर 2021 - 18:36
इस्राईली नेता और कमांडर ईरान के ख़ौफ़ से कहीं आत्महत्या न कर लें, ईरानी सेना के प्रमुख

ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ़ का कहना है कि ज़ायोनी नेता अपने जीवन की तेज़ी से गिरावट को महसूस कर रहे हैं और संभव है कि वे मौत के डर से आत्महत्या कर लें।

ईरान की न्यूज़ एजेंसी ईस्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ़ सैयद अब्दुल रहीम मूसवी ने बुधवार को देश के पश्चिम इलाक़ों में सेना की तैयारी का जायज़ा लेने के दौरान, इस्राईली सैन्य कमांडरों और नेताओं की धमकियों का जवाब देते हुए कहाः ज़ायोनी बहुत कमज़ोर हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें लगातार अपमानजनक पराजय का सामना करना पड़ रहा है।

ग़ौरतलब है कि हाल ही में इस्राईली सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने दावा किया था कि वर्तमान में इस्राईली सेना का सबसे पहला उद्देश्य सीरिया समेत मध्यपूर्व में ईरान की उपस्थिति को कम से कम करना है।

ग़ौरतलब है कि इराक़, सीरिया, यमन और अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, इस्राईल और उनके सहयोगियों के सारे दांव उलटे पड़ गए हैं, जिससे ईरान और प्रतिरोधी मोर्चे को मज़बूती हासिल हुई है।