टाइम्ज़ आफ़ इस्राईल के अनुसार इस्राईल ने अका शहर के आफ़ंदी होटल में धमाके के आरोप में हसन ईद नामक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। इस धमाके में इस्राईल का सबसे अहम आंतरिक्ष वैज्ञानिक आवी हारआयोन मारा गया था।
रिपोर्ट के अनुसार यह वैज्ञानिक इस्राईल के राकेट और मीज़ाइल कार्यक्रम का मुखिया था और हालिया जंग सैफ़ुल क़ुद्स और 1848 के अवैध अधिकृत इलाक़ों में होने वाले विद्रोह के दौरान मारा गया था।
इस्राईली मीडिया जब से अब तक इसके मारे जाने की ख़बरों को छुपाती रही है। अब इस्राईली अधिकारियों ने फ़िलिस्तीनी युवाओं की गिरफ़्तारी का एलान करके जनमत के दबाव से छुटकारा हासिल करने और अपनी सुरक्षा और ख़ुफ़िया विफलता को छिपाने की नाकाम कोशिश शुरु कर दी है।