सैयद इब्राहीम रईसी ने शुक्रवार को कोरोना का मुक़ाबला करने वाली राष्ट्रीय समिति के प्रमुखों के साथ बैठक में चीन के राष्ट्रपति के साथ होने वाली वार्ता के बारे में बताया।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस वार्ता में ईरान की ओर से वैक्सीन की यथाशीघ्र आपूर्ति पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति ने बताया है कि देश में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की ओर इस इस बारे में सहयोग जारी रहेगा।
राष्ट्रपति रईसी ने हालिया छुट्टियों में लोगों द्वारा कोरोना से संबन्धित गाइडलाइन का पालन करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि देश की जनता द्वारा स्वास्थ्य नियमों का अधिक से अधिक पालन करके हम कोरोना या कोविड-19 पर क़ाबू पा सकते हैं।
इसी बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया है कि अबतक देश में 16 मिलयन 3 लाख 78 हज़ार 331 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि देश के 5 मिलयन 4 लाख 27 हज़ार 548 लोग कोरोना की दूसरी डोज़ ले चुके हैं।