17 अगस्त 2021 - 15:32
काबुल में ईरान का दूतावास और हेरात में ईरानी काउंसलेट नियमित रूप से अपना काम कर रहे हैं

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि काबुल में ईरान का दूतावास और हेरात में ईरानी काउंसलेट अपना काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरानी दूतावास और काउंसलेट बंद होने संबंधी ख़बरों को निराधार बताते हुए कहा कि यह दोनों डिप्लोमैटिक संस्थान खुले हुए हैं और अपना काम कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और कहा था कि तालेबान काबुल और हेरात में हमारे कूटनियक संस्थानों की सुरक्षा पर पूरी गंभीरता से ध्यान दें।

प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने दूतावास और वाणिज्य दूतावास के स्टाफ़ से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और हालात पर गहरी नज़र रख रहे हैं।