समाचार एजेन्सी ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने सरकारी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में कोरोना से मुकाबले को आज की सबसे महत्वपूर्ण समस्या बताया और कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए ज़रूरी है कि समस्त अधिकारी व ज़िम्मेदार प्रयास करें और सरकार और दूसरी संस्थाओं के पास समस्त संभावनाओं का प्रयोग बेहतर से बेहतर ढंग से किया जाये।
राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि अगर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए देश की समस्त संभावनाओं का प्रयोग नहीं किया गया तो इस स्थिति से बाहर निकलना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास ट्रिब्यून है वे लोगों को यह बतायें कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सबके व सामूहिक प्रयास की ज़रूरत है।