ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले संयुक्त अरब इमारात के विशेष दूत से बातचीत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त मैकेनिज़्म की आवश्यकता पर बल दिया।
सैयद इब्राहीम रईसी ने मज़लूम फ़िलिस्तीनियों के समर्थन को ईरानी राष्ट्र की दोस्ती का व्यवहारिक उदाहरण क़रार देते हुए कहा कि हर तरह के प्रतिबंधों और दबावों के बावजूद हम फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करते हुए अपने धार्मिक और मानवीय कर्तव्य पर अमल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे आशा है कि अन्य इस्लामी और अरब देश भी फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में आगे आएंगे।
ईरान के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि यमन के मुद्दे को यमनियों के बीच ही सुलझाया जाना चाहिए और इस संबंध में क्षेत्र के देशों के संयुक्त विचार, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के मार्ग को प्रशस्त करेंगे जिससे क्षेत्रीय देशों के हितों की रक्षा की गारंटी दी जा सकती है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने सर्बिया के स्पीकर एवोस्ता दाजीच से मुलाक़ात में कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और सहयोग के विस्तार की बेपनाह गुंजाइश मौजूद हे और हम सर्बिया के साथ संबंधों को विस्तृत करेंगे।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने बांग्लादेश के विदेशमंत्री शहरयार आलम से मुलाक़ाता में तेहरान और ढाका के संबंधों में विस्तार के लिए सारी संभावनाओं के प्रयोग की आवश्यकता पर दिया और कहा दोनों देशों को एक दूसरे से अधिक निकट लाने के लिए सहयोग के नये क़दम उठाए जाएंगे।
सैयद इब्राहीम रईसी ने इसी तरह रोहिंग्या मुसलमानों की मेज़बानी करने पर बांग्लादेश की प्रशंसा की और कहा कि उम्मीद है कि रोहिंग्या मुसलमानों को अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए अपनी क्षमताओं को प्रयोग किया जाएगा।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने आजरबाइजान गणराज्य की संसद सभापति साहेबा गफ़्फ़ारआवा से मुलाक़ात में ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आस्था संबंधी समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों के स्तर पर्याप्त नहीं हैं और हम दोनों राष्ट्रों के हित में संबंधों के विस्तार के लिए ऊंचे और बड़े संबंधों के उठाए जाने का मज़बूत इरादा रखते हैं।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि ईरान, आज़रबाइजान गणराज्य की प्रगति और सुरक्षा को अपनी प्रगति और सुरक्षा समझता है।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने तंज़ाइनिया और ज़ंगबार के संसद संभापति से मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों को मैत्रीपूर्ण और वांछित क़रार दिया।
उन्होंने इसी तरह क़िरक़िज़िस्तान के संसद सभापति से मुलाक़ात में कहा दोनों देशों के प्राचीन संबंध, और अधिक गहरे और मज़बूत होने चाहिए।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर इब्राहीम रईसी ने इराक़ विशेकषकर इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र से सहयोग के स्तर को वांछित हालात से दूर क़रार दिया और कहा कि ईरान और इराक़ के संबंधों के बीच, गहरे और मैत्रीपूर्ण हैं और दोनों ही के बीच दिली लगाव है।
सैयद इब्राहीम रईसी ने इराक़ और कुर्दिस्तान क्षेत्र पर दाइश के हमले के समय जनरल क़ासिम सुलैमानी के संघर्ष और बलिदान की ओर संकेत करते हुए कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी मैदाने जंग में उस समय मौजूद थे मानो ईरान के ही एक शहर पर हमला कर दिया गया हो और उन्होंने इराक़ी सेना की मदद से दाइश को ख़त्म कर दिया।