यह समारोह कोरोना की महामारी से जुड़ी गाइड लाइनों का ध्यान रखते हुए हुसैनिया इमाम ख़ुमैनी में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया के बारे में एक रिपोर्ट पेश करेंगे और उसके बाद इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर का वह संदेश पढ़ा जायेगा जिसमें उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के नाम को अगले राष्ट्रपति के रूप में अनुमोदित किया होगा।
अंत में ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति भाषण देंगे।