इराकी सूत्रों के अनुसार यह संसाधन भंडार पवित्र नगर नजफ़ के पश्चिम में स्थित वादियुस्सलाम क़ब्रिस्तान के निकट है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक के स्वंय सेवी बल हश्दुश्शाबी ने आज दोपहर को जो विज्ञप्ति जारी की है उसमें कहा गया है कि एक ड्रोन हमला स्थानीय समय के अनुसार अद्दयूक छावनी पर 3 बजकर 30 मिनट पर किया गया है और यह छावनी हश्दुश्शाबी से संबंधित थी और उसके बाद दूसरा ड्रोन हमला 5 बजकर 30 मिनट पर किया गया।
इन दोनों हमलों से पहले सोमवार की सुबह को एक टोही व जासूसी कार्यवाही की गयी थी। इराकी सूत्रों के अनुसार तीसरा ड्रोन हमला भी कुछ समय पहले किया गया और उसमें पवित्र नगर नजफ़ के निकट एक आवासीय कालोनी के समीप एक मिसाइल फायर किया गया।
सूत्रों के अनुसार इस हमले में आवासीय मकानों को क्षति पहुंची है परंतु जानी नुकसान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। इराकी सूत्रों ने बताया है कि इन हमलों को जायोनी शासन ने ड्रोन विमानों के माध्यम से अंजाम दिया है और एक राकेट ऐसा भी गिरा है जो विस्फोटित नहीं हुआ है और उसे निष्क्रिय बनाया जा रहा है