मीडिया के दावे के अनुसार याक़ूब अबू क़ीआन नक़्ब के हूरा गांव का रहने वाला है जो रियल स्टेट का जाना पहिचाना नाम और मशहूर राजनेता है उस पर एक अदालत में चलने वाले मुक़द्दमे के दौरान यह बात सामने आई है कि उसने एक एजेंट के माध्यम से ईरान को इस्राईल की ख़ुफ़िया जानकारियां लीक की हैं।
इस्राईली मीडिया का दावा है कि अबू क़ीआन ने जो जानकारियां ईरान को लीक की हैं वह इतनी महत्वपूर्ण हैं कि उनकी कोई क़ीमत नहीं लगाई जा सकती। अबू क़ीआन ने वर्तमान युद्ध मंत्री बेनी गांट्स की गतिविधियों और आवाजाही से जुड़ी जानकारियां भी ईरान को दी हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अबू क़ीआन ने मार्च 2019 में इस्राईली संसद की सीट के लिए नामाकंन करवाया था मगर वह चुनाव नहीं लड़ा था और उसकी पार्टी तीलम बेनी गांट्स की पार्टी में शामिल हो गई थी।
गत दस जून को अबू क़ीआन को गिरफ़तार किया गया और कुछ हफ़्ते तक उसे वकील से भी संपर्क की अनुमति नहीं दी गई। जांच में पता चला कि अबू क़ीआन का हैदर मशहदानी नामक लेबनानी