इस्हाक़ जहांगीरी ने शनिवार को कहा कि ईरान के धैर्यवान राष्ट्र को अधिकतम दबाव की अमरीकी नीति के मुक़ाबले में अधिकतम प्रतिरोध से विजय हासिल हो गई है। उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारियों ने, चाहे वे पिछली सरकार के हों, या वर्तमान सरकार के, इस हार को स्वीकार कर लिया है।
ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने इसी तरह कहा कि वर्तमान हालात में हमें बातचीत, समरसता में वृद्धि और देश के असाधारण बुद्धि वाले लोगों व वैचारिक बलों को औपचारिक रूप से स्वीकार करने की ज़रूरत है ताकि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी संभावनाओं को इस्तेमाल किया जा सके।