27 जून 2021 - 17:41
तालिबान के बढ़ते क़दमों को रोकने के लिए अब आम नागरिकों ने उठाए हथियार

अफ़ग़ानिस्तान के समंगान प्रांत के लोगों ने भी तालिबान के ख़िलाफ़ हथियार उठा लिए हैं।

समंगान की प्रांतीय परिषद के प्रमुख राज़ मुहम्मद मुवह्हेदी ने बताया कि प्रांत के दर्रए सूफ़ ज़िले के दो हज़ार लोगों ने हथियार उठा लिए हैं और वे तालिबान के ख़िलाफ़ जंग में शामिल हो गए हैं। इस बीच समंगान प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल मुनीर रहीमी ने भी कहा है कि दर्रए सूफ़ के ये लोग शनिवार को तालिबान के साथ टकरा गए और इस झड़प में तीस तालेबान मारे गए जबकि दस अन्य घायल हुए।

दो हफ़ते पहले समंगान प्रांत के इस ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा कर लिया था और अब तक यह ज़िला इसी गुट के क़ब्ज़े में था। अब तक अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न ज़िलों के दसियों हज़ार लोग तालिबान के ख़िलाफ़ हथियार उठा चुके हैं और वे तालिबान के क़ब्ज़े से विभिन्न इलाक़ों को आज़ाद कराने की कोशिश कर रहे हैं। तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के 80 से ज़्यादा ज़िलों पर क़ब्ज़ा कर रखा है।