शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी की उपस्थिति में एक समारोह में इस वैकसीन का अनावरण हुआ। स्पूतनिक-वी का अनावरण ईरान के अलबुर्ज़ प्रांत में एक मेडिकल कंपनी में स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में सईद नमकी ने कहा कि ईरान समेत संसार के 60 से अधिक देशों में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का पंजीकरण हो चुका हैै जिसने अपनी उपयोगिता दिखाई है। इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस के बीच इससे पहले स्पूतनिक-वी वैकसीन के उत्पादन के बारे में सहमति हुई।
ईरान के स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का मुक़ाबला करने में देश आत्मनिर्भर हो चुका है। सईद नमकी का कहना था कि कोरोना ऐसी स्थिति में शुरू हुआ था कि जब ईरान को दवाएं, माॅस्क और वेन्टीलेटर आयात करने की ज़रूरत थी, लेकिन प्रतिबंधों के कारण इन्हें आयात करने में बहुत परेशानियों का समना करना पड़ा। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार दो महीने से भी कम समय में देश के भीतर पाई जाने वाली संभावनाओं का प्रयोग करके कोरोना से मुक़ाबले के संबंध में देश की ज़रूरतों को पूरा कर लिया गया।