शिया मुसलमानों के आठवें इमाम हज़रत अली इब्ने मूसा रज़ा (अ) के जन्म दिवस और न्यायपालिका सप्ताह के अवसर पर, वरिष्ठ नेता ने इन दोषियों की सज़ाओं को माफ़ या कम कर दिया है, जो विभिन्न मामलें में क़ैद की सज़ा काट रहे हैं। ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख और नवनर्वाचित राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहीम रईसी ने वरिष्ठ नेता को पत्र लिखकर, इन दोषियों की सज़ा को माफ़ करने या कम करने का अनुरोध किया था।
जिन दोषियों की सज़ा माफ़ या कम की गई है, उनके मामलों की एक विशेष समिति ने समीक्षा की थी और उन्हें इस प्रस्तावित लिस्ट में शामिल किया था। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने संविधान की धारा 110 के अनुच्छेद 11 के तहत दोषियों की सज़ा को माफ़ करने या कम करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और उसके बाद यह निर्देश जारी किया।